BREAKING

Jaunpur News:हर हर महादेव: कांवरियामय हुआ जौनपुर, गगनचुम्बी लगे जयघोष

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया शुभारम्भ, डीएम ने किया रवाना

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान शिव की कावड़ शोभायात्रा शनिवार को बोल बम कांवरिया संघ जौनपुर द्वारा निकाला गया। शोभायात्रा में सर्वप्रथम हनुमान घाट स्थित चौरा माता मन्दिर पर बोल बम कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चना किया जिसके पश्चात् प्रमुख समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने नारियल फोड़कर यात्रा शुभारम्भ की घोषणा किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने हरी झण्डी दिखाकर तथा कांवड़ उठाकर शोभायात्रा को आरम्भ कराया। इस दौरान जहां चारों ओर कांवरियों की भीड़ देखी गयी, वहीं हर हर महादेव, बोल बम सहित अन्य जयघोष से पूरा वातावरण भोलेमय नजर आ रहा था। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं।

भगवान शिव की भव्य कांवड़ शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, डी०जे० सहित विभिन्न मुद्राओं में भगवान शिव की भव्य झांकियां, 12 ज्योर्तिलिंग के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से आयी हुयी प्रमुख झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा पहुंचा जहां शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा व कोतवाली पुलिस ने पुष्पवर्षा करके कांवड़ियों का स्वागत किया। शोभायात्रा सब्जी मण्डी, सुतहट्टी बाजार से होते हुए भण्डारी स्टेशन पहुंचा जहां 12.30 बजे फरक्का ट्रेन से कांवरियों की रवानगी हो गयी।

कांवरियों की शोभायात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया। जगह-जगह पर समाजसेवी संस्थाओं के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन ने कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था किया। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र तथा सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनंदन सिंह ने कांवड़ियों को फल वितरण किया। संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है और भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है।

शोभायात्रा में संघ के संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, संजय जायसवाल, अशोक मोदनवाल, राजन बम, उदय सेठ, कृष्ण सेठ, अनिल गुप्ता, विजय मास्टर, संजीव चौरसिया, मक्खन मास्टर, आशीष बोस, मनीष सेठ, आशीष सेठ, महेश सेठ, मनोज माहेश्वरी, सौरभ सेठ, शैलेन्द्र सेठ, लाला तार वाले, संदीप अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सुमित बम नेपाली, अनिल औजार वाले, विष्णु गोस्वामी, किशोर शर्मा, हरीश साहू, रामू मोदनवाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्त में संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू व महासचिव विमल सिंह ने शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों, समाजसेवी संस्थाओं, पुलिस एवं प्रशासन, नगर पालिका परिषद सहित शोभायात्रा में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Admission Open 2025-26   रामअधार सिंह महाविद्यालय   सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)   🏫 बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय  &  R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY  सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर   COURSE OFFERED   D. Pharm | B. Pharm     डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर  ☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें