Jaunpur News: सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को दी गयी विदाई

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यहां से स्थानांतरित हुए चिकित्सा अधीक्षक डा. मनोज कुमार और सेवानिवृत्त हुए स्वास्थ्य कर्मी चंद्रभान सिंह तथा चंद्रमा प्रसाद को अस्पताल स्टाफ ने अंगवस्त्र के साथ ही अन्य उपहार देकर और माल्यार्पण कर विदाई दी। वहीं अस्पताल स्टाफ ने नवागत अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत भी किया। इस अवसर पर पर डा. रमेश चंद्रा, डा. दिनेश सरोज, दिनेश कुमार, अभिषेक मौर्य, विनोद जोशी, सरोज विश्वकर्मा, रीता गौतम, गौरव श्रीवास्तव, अमित साहू, शुभम श्रीवास्तव, सुधीर कुमार मौर्य और समस्त एएनएम, सीएचओ तथा स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें