National: अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा ने किया अभिनन्दन समारोह | Naya Sabera Network

National All India Kalwar Kalaal Kalar Jaiswal Mahasabha organized a felicitation ceremony Naya Sabera Network
समाज के अच्छे कार्य करने वाले स्वजातीय बन्धुओं सम्मानित किया गया: रूपा जायसवाल

नया सवेरा नेटवर्क

इन्दौर। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा (महिला सभा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपा जायसवाल की अध्यक्षता में शहर में अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश की प्रादेशिक अध्यक्ष साधना जायसवाल के अलावा मनीषा जायसवाल प्रदेश महासचिव, सोनू जायसवाल युवा महिला अध्यक्ष, सुनीता जायसवाल जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया। मंच एवं पंडाल व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी आरती जायसवाल युवा महासचिव एवं भावना जायसवाल शहर अध्यक्ष सहित अन्य महिलाओं ने निभायी। पिछले कई वर्षों से रूपा जायसवाल एवं साधना जायसवाल द्वारा सामाजिक कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

National All India Kalwar Kalaal Kalar Jaiswal Mahasabha organized a felicitation ceremony Naya Sabera Network

कार्यक्रम में सहयोग करने पर सभी समाजसेवियों एवं समाजसेविकाओं का महिला महासभा इन्दौर मध्य प्रदेश ने अभिनंदन किया। सम्मानित किये गये लोगों में समाजसेवी भरत लाल जायसवाल, हुकुमचंद जायसवाल, विजयकांत जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, दीपक चौकसे, भगवान दास, सुनील चौकसे, प्रहलाद चौकसे एडवोकेट, ओम जायसवाल, अरुण जायसवाल, स्नेहलता जायसवाल, सरोज राय, सुमित्रा चौकसे, प्रीति मालवीय सहित 51 प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें | National: जयपुर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ परिचय सम्मेलन, महिलाओं का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठजनों का सम्मान | Naya Sabera Network

समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा जायसवाल ने कहा कि ईश्वर ने हमें स्मृति एवं विस्मृति दोनों दी है। याद रखना एक कला है और भूल जाना एक कमजोरी है। अगर हमें समाज को प्रगति की ओर ले जाना है तो पुरानी बातों को भूलना पड़ेगा। भूलकर ही आगे बढ़ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा विगत कई वर्षों से अपने समाज के कमजोर महिलाओं एवं विधवाओं को आर्थिक सहयोग भी किया जाता है। 

इसके अतिरिक्त सिलाई मशीन, महिलाओं को पेंशन, बीमार लोगों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करना, सामूहिक विवाह में मदद करना, बच्चों को शिक्षित करने में काफी किताब एवं कुछ आर्थिक सहयोग करना, कमजोर लोगों की मदद किया जाता है।

National All India Kalwar Kalaal Kalar Jaiswal Mahasabha organized a felicitation ceremony Naya Sabera Network

इस दौरान उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित सम्पन्न लोगों से अपील किया कि अपने स्तर से कुछ ना कुछ सहयोग करते हुए समाज के लोगों का मनोबल बढ़ायें। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्षा साधना जायसवाल ने कहा कि महिला सभा द्वारा निर्धारित अगले कार्यक्रम की रूप—रेखा बताई और सभी महिलाओं से कहा कि हम आपके साथ हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश अध्यक्ष साधना जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस अवसर पर महासभा से जुड़े तमाम पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा स्वजातीय महिला, पुरूष, युवा, बच्चे, वृद्ध आदि उपस्थित रहे।

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें