BREAKING

Jaunpur News: सर्पमित्र मुरलीधर हौसला अस्पताल से पहुंचे शीतला चौकियां धाम | Naya Sabera Network

Jaunpur News Sarpamitra Muralidhar reached Shitala Chowkiyan Dham from Hausla Hospital Naya Sabera Network

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में दोपहर सर्पमित्र मुरलीधर हौसला अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद सबसे पहले पहुंचे शीतला चौकियां धाम मां शीतला मातारानी के चरणों में मत्था टेक दर्शन पूजन किया। शीतला चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी ने दर्शन पूजन कराया। 

दर्शन पूजन करने के दौरान सर्पमित्र मुरलीधर हौसला ने कहा कि आज मैं ज़िंदा हूं तो मातारानी जी के कृपा के कारण देश के हमारे सभी प्रशंसकों की प्रार्थना, दुवाओ वरिष्ठ चिकित्सक का परिणाम है कि इतनी बड़ी घटना घट जाने के कारण आज आपके सामने खड़ा हु। 

यह भी पढ़ें | National: अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा ने किया अभिनन्दन समारोह | Naya Sabera Network

आज जब अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीएस उपाध्याय ने बताया कि आप अब स्वस्थ हो गए हैं घर जा सकते हैं तो सबसे पहले हम अपने टीम के साथ शीतला चौकियां धाम शीतला मातारानी जी के दरबार में पहुंचे आज मां ने मुझे पुनः जीवनदान दिया है मां शीतला मातारानी जी की कृपा दृष्टि सदैव हमारे जीवन में बनी रहे मंगलकामना की है। ज्ञात हो कि सर्पमित्र मुरलीधर हौसला बीते मंगलवार को एक रेस्क्यू के दौरान जाल में फंसे हुए कोबरा सर्प ने उनकी दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया था। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Admission Open: Brilliant Minds of the Future at Mount Litera Zee School | Location : Fatehganj, Jaunpur | Naya Sabera Network
Ads


नया सबेरा का चैनल JOIN करें