Jaunpur News: शहर के घाटों, नालों एवं नालियों की शुरू हुई सफाई | Naya Sabera Network

Jaunpur News: शहर के घाटों, नालों एवं नालियों की शुरू हुई सफाई | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बरसात के मौसम से पहले शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर प्रमुख घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं सभी नालों और नालियों की भी समय से पहले सफाई कराई जा रही है, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस कार्य की निगरानी नगर पालिका अध्यक्ष  मनोरमा रामसूरत मौर्या और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार स्वयं कर रहे हैं।

नगर क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर सफाईकर्मियों की टीम तैनात कर नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निष्कासन, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। विशेष रूप से गोमती नदी के किनारे फैली जलकुंभी को मशीनों और सफाई मित्रों की सहायता से हटाया जा रहा है, जिससे नदी के प्रवाह में भी सुधार हुआ है। इस अभियान से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को साफ-सुथरे और सुरक्षित घाटों की सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर बोल धावा, लैपटॉप व नकदी लेकर फरार  | Naya Sabera Network

नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव से मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे लगातार और नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों, नालियां एवं घाटों पर बृहद सफाई अभियान शुरू हो चुका है। सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें