टॉपर्स विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार ने किया सम्मान
100 प्रतिशत रहा विद्यालय का रिजल्ट
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं और 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार भी डालिम्स सनबीन स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया। डालिम्स सनबीम स्कूल के 12वीं के छात्र मो. राजी अंसारी (कॉमर्स) ने 97.2% अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप किया है। वहीं 12वीं की छात्रा फाकेहा फातिमा रिजवी (ह्यूमैनिटीज) ने 96.6% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया। वहीं दक्ष वाधवा (साइंस) ने 95.4% अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप किया है। इस बार भी विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा।

इसके अलावा हाईस्कूल में अवनींद्र दुबे ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं अशुमान मौर्या ने 95% अंक अर्जित कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं विद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. अब्दुल कादिर खान ने विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत के दम पर आज विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने मेधावियों के उज्जवल के भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की तरफ से टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
 |
| Mohd. Razi Ansari | XII COMMERCE | 97.2% |
 |
Fakeha Fatima Rizvi XII HUMANITIES 96.6% |
 |
| Daksh Wadhwa | XII SCIENCE | 95.4 % |
 |
Avnindra Dubey - X 96.8 |
 |
Ayushman Maurya- X 95% |