Jaunpur News: विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार | Naya Sabera Network
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का गत मार्च माह में अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने के संप्रदाय विशेष के आरोपित को थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी यादव बिरादरी की एक महिला ने 17 मार्च को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 22 वर्षीय विवाहिता पुत्री को सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार निवासी मोहम्मद कैफ खान 13 मार्च की शाम को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका है। थाना पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपित ने युवती को छोड़ दिया। वह 5 दिन बाद घर लौट आई। उसने बयान दिया कि अपहरण करने के बाद मोहम्मद कैफ खान ने जान से मार डालने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस मुकदमे में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धाराएं बढ़ाकर आरोपित की सरगर्मी से तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम की टीम ने शनिवार को मिले सुराग पर पटैला बाजार में घेराबंदी कर वांछित मोहम्मद कैफ खान को गिरफ्तार कर लिया। जरूरी लिखापढ़ी कर चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआइ हरि शंकर यादव व कांस्टेबल राजेश कुमार यादव रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धूमधाम से मना समाजवादी शिक्षण संस्थान का स्थापना दिवस | Naya Sabera Network
![]() |
Ad |