Mumbai News: जो भी मां की शरण में आता है उसका कल्याण होता है: डां. कौशलेंद्र महराज | Naya Sabera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मां दक्षिणी प्रांगण शिवा नगर सोनहरा में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास डॉ कौशलेंद्र महराज ने कहा कि देवी भगवती जगत की मां हैं, जो भी मां की शरण में आता है उसका कल्याण होता है। उन्होंने कहा पति-पत्नी को कभी भी लड़ना नहीं चाहिए। दोनों ही जीवन के दो पहिए हैं। दोनाें को मिल-जुलकर जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्हाेंने देवी के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। कहा कि देवी सर्वशक्तिमान है। जब जब धरती पर पाप बढ़े हैं मां भगवती ने अलग-अलग रूपों में अवतार लिया। 

यह भी पढ़ें | अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित | Naya Sabera Network 

कई लोग बुढ़ापे में माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को अनेक जन्माें में घोर दुख भोगने पड़ते हैं। मां भगवती भक्तों को सांसारिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष प्रदान करने वाली है।जीवन में सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। माता-पिता का आदर करना और उनकी सेवा करना ही सच्ची सेवा है। कितनी ही विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाएं, जीवन में सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।

इस मौके पर अवध केसरी सेना के अध्यक्ष नीरज सिंह नील सिंह धनंजय सिंह अरविंद मिश्रा शैलेंद्र सिंह गूड्डू रवि प्रकाश शुक्ला जितेन्द्र शुक्ला बिष्णु शुक्ला विवेक पाण्डेय अनिल अंजनी देवीप्रसाद भवानी प्रसाद  आदि अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।


Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें