BREAKING

Jaunpur News: तीन अफसरों ने शिक्षक, शिक्षालय, शिक्षार्थी की दशा को परखा | Naya Sabera Network

सीडीओ, बीएसए के साथ डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण
स्मार्ट इंस्टॉल टीवी न लगाये जाने से सीडीओ भड़के, लगायी फटकार

dm jaunpur, bsa jaunpur, cdo jaunpur

अब्दुल हक अंसारी

केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने नवागत मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के साथ शिक्षक, शिक्षार्थी एवं शिक्षालय की स्थिति जानने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना का आकस्मिक निरीक्षण किया। जनपद के तीनों आला अधिकारियों के एक साथ विद्यालय पर धमकते ही शिक्षकों के पैर तले जमीन खिसक गई। जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश चंद्र ने विकासखंड धर्मापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना में ठीक 12 बजे पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच गये। यहां शिक्षकों व बच्चों की उपस्थित पर अपनी नजर गड़ायी जहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले। कुल नामांकित 134 छात्रों के सापेक्ष 101 बच्चे उपस्थित मिले। गत तीन दिवसों में मध्याह्न भोजन लाभार्थी संख्या क्रमश: 75, 73, 74 पायी गयी।

dm jaunpur, bsa jaunpur, cdo jaunpur

जिलाधिकारी खुद बन गए शिक्षक

जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से प्रातः कालीन प्रार्थना सभा संबंधित प्रश्नों को पूछा गया। जिलाधिकारी खुद एक शिक्षक का रूप धारण कर बच्चों से रूबरू होकर पढ़ाई के संबंध में जानकारियों को साझा किया। उन्होंने छात्रों को भी मच्छरजनित रोगों के प्रति जागरूक करने एवं रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी को साझा करने के निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों के अध्यापकों से शिक्षक अभिभावक बैठकों के दौरान बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। पाठ्य पुस्तक वितरण के दौरान विद्यालय में जिले के नवागत मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर राजेश वैश्य भी उपस्थित रहे। 

dm jaunpur, bsa jaunpur, cdo jaunpur

कंपोजिट विद्यालय पचहटिया का किया निरीक्षण

नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को निपुण भारत के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में ग्राम प्रधान तथा एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेने के साथ ही  शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान इस पर चर्चा कर कार्य करने को कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ विकासखंड धर्मापुर के कंपोजिट विद्यालय पचहटिया एवं विकास खंड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर ओझैनियां का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए जनपद के बेसिक शिक्षा का हाल जाना गया। 

dm jaunpur, bsa jaunpur, cdo jaunpur

नहीं मिला दीवार पर कंपोजिट धनराशि के व्यय का विवरण

सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खंड धर्मापुर के कंपोजिट विद्यालय पचहटिया का निरीक्षण पूर्वांन्ह 10:25 पर किया गया। विद्यालय की दीवार पर कंपोजिट धनराशि के व्यय का विवरण शैक्षिक सत्र 2021-22 के बाद से अंकित नहीं पाया गया। गत शैक्षिक सत्र में विद्यालय को प्राप्त कुल 75,000 धनराशि के व्यय विवरण की जांच किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पाया गया कि विद्यालय द्वारा एक लोहे के दरवाजे के निर्माण में कुल 17,000 रुपए व्यय किए गए हैं, जिसके मूल्यांकन के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश निर्गत किए गए। 

dm jaunpur, bsa jaunpur, cdo jaunpur

विद्यालय में सफाईकर्मी साफ-सफाई हेतु कभी नहीं आते 

विद्यालय को विभाग द्वारा प्राप्त स्मार्ट टीवी को विद्यालय द्वारा अभी तक इंस्टॉल नहीं किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत मध्याह्न भोजन बच्चों द्वारा क्रमबद्ध रूप से नियत स्थान पर न करते हुए इधर-उधर किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मध्यान्ह भोजन के किचन एवं भोजन ग्रहण करने वाले स्थान पर दो पंखों को लगवाए जाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। विद्यालय प्रांगण साफ सुथरा न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर विद्यालय द्वारा बताया गया कि विद्यालय में सफाईकर्मी साफ-सफाई हेतु कभी नहीं आते हैं। इस मौके पर ही मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर द्वारा नगर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका जौनपुर को विद्यालय की नियमित साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मी से करवाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश निर्गत किए गए। 

dm jaunpur, bsa jaunpur, cdo jaunpur

प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर ओझइयां का निरीक्षण 

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर ओझइयां का निरीक्षण पूर्वान्ह 11:25 पर किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार बना हुआ प्राप्त हुआ। शैक्षिक सत्र 2024- 25 में विद्यालय द्वारा कुल नामांकित 130 छात्रों के सापेक्ष 116 छात्रों की डीबीटी की गई प्राप्त हुए। विद्यालय द्वारा आपसी सहयोग से छात्रों को वितरित किए गये यूनिफॉर्म से प्रभावित होकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त कार्यरत कर्मचारियों की सराहना करते हुए प्रशंसा की गई।

dm jaunpur, bsa jaunpur, cdo jaunpur

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज के बच्चों ने जिले के टाप टेन में बनाया जगह | Naya Sabera Network 

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें