Jaunpur News: ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज के बच्चों ने जिले के टाप टेन में बनाया जगह | Naya Sabera Network
जीबी सिंह
सुजानगंज, जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का रिजल्ट ज्यों ही जारी हुआ त्यों ही सुजानगंज में हलचल बढ़ गई, क्योंकि सुजानगंज की दो छात्राओं ने जिला टॉपटेन में स्थान प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन की। जानकारी के अनुसार ज्ञानस्थली इंटर कालेज श्याम नगर चैनपुर में पढ़ने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा सुन्दरी यादव पुत्री धर्मेंद्र यादव निवासी मिश्रमऊ ने 90% प्राप्त किया। ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज के इंटर की एक और छात्रा स्वाति पाठक पुत्री पूनम, बिमलेश पाठक (वरिष्ठ पत्रकार) ने 448 अंकों के साथ सुजानगंज क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल की परिक्षा के परिणाम ज्ञानस्थली, प्रशांत पवन पटेल 93% अंक प्राप्त करके ज्ञानस्थली विद्यालय में टॉप किए है और जिले में 11वां स्थान प्राप्त किए है। साथ ही कार्तिक शुक्ला 92%, दिब्यांशु सेन 91%, शिवम् पटेल 91%, अर्पित दुबे 90%, आर्यन दुबे 90%, प्रभुचंद गुप्ता 91%, शिवम् उपाध्याय 90%, अर्पित पाण्डेय 90%, साक्षी सोनी 88% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों से पूछने पर बच्चों ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों के साथ अपने विद्यालय प्रबंधक संतोष द्विवेदी तथा अपने माता-पिता को दिया। साथ ही ज्ञानस्थली इंटर कालेज के प्रबंधक संतोष द्विवेदी ने जिला टॉप-10 में आए हुए अपने छात्रों को मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाकर बधाई दिए तथा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

