Jaunpur News: जेल में निरुद्ध बंदी की मौत से हड़कंप, जालसाजी के आरोप में था बंद, इसी मामले में मछलीशहर चेयरमैन भी हैं बंद | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जालसाज़ी करके दूसरे की जमीन बेचने के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक को मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने बीते 13 अप्रैल को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेजा था। मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सादीगंज दक्षिणी निवासी 55 वर्षीय कुलदीप मौर्या पुत्र रामखेलावन को धोखाधड़ी, बेईमानी समेत कई गंभीर धाराओं ने 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार की देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी मामले में मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल भी करीब 3 महीने से जेल की सलाखों के पीछे है। आरोप है कि मृतक कुलदीप ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे दूसरे की जमीन को चेयरमैन संजय जायसवाल को बेच दिया था।