BREAKING

Jaunpur News: ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर, इंतजार करते रहे मरीज | Naya Sabera Network

डीएम के निरीक्षण में हुआ खुलासा, जताई नाराजगी

Jaunpur News: Doctors remained absent from duty, patients kept waiting | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा शनिवार को राजकीय लीलावती नेत्र चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान हॉस्पिटल में नेत्र चिकित्सक उपस्थित नहीं पाये गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया कि उक्त चिकित्सकों की ड्यूटी पुलिस भर्ती में लगाई गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति में एक वैकल्पिक नेत्र चिकित्सक की ड्यूटी अस्पताल में लगाई जानी चाहिए थी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि नेत्र चिकित्सक नियमित रूप से समय से उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करें। साथ ही नियमित रूप से अस्पताल में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में अपनी आंखों के इलाज आये मरीजों राजकुमारी देवी इंद्रावती केशव विश्वकर्मा और पन्नालाल से संवाद किया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वाहन से  जिला अस्पताल भेज कर उनका समुचित इलाज कराये जाने हेतु निर्देशित किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें