BREAKING

Jaunpur News: जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण | Naya Sabera Network

Jaunpur News: DM-SP inspected the district prison | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शनिवार को डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी ली जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नही मिला। जेल अस्पताल में जाकर बन्दियो के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। इस दौरान बन्दियों से सवांद करते हुए भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक बन्दी जो पहले से बीमार  और बेहद कमजोर थे, उनकी मृत्यु हो जाने के उपरान्त नियमानुसार पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर, इंतजार करते रहे मरीज | Naya Sabera Network 

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें