Jaunpur News: प्रिया सेठ की देवी गीतों पर महिलाओं ने लगाए ठुमके | Naya Sabera Network

रविंद्र सिंह ज्योति के भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के काजीहद गांव में राम अचल पाण्डेय द्वारा आयोजित देवी जागरण में राष्ट्रीय स्तर के भोजपुरी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के भक्तिमय गीतों से देर रात तक श्रोता मंत्र-मुग्ध रहे। ज्योति के गीत चिरई रहती जे हम मयरिया, मयरिया कौने करनवां भुलईलू ना... सहित अन्य भजनों से श्रोता झूमते रहे।

Jaunpur News: Women danced to Priya Seth's Devi songs | Naya Sabera Network
भजन प्रस्तुत करतीं गायिका प्रिया सेठ।

माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरवां... 

गायिका प्रिया सेठ के गीत तेरी जय हो गणेश... तथा प्यारा सजा है दरबार भवानी... आदि गीत गाकर महिलाओं तक को नाचने पर मजबूर कर दिया। गायिका प्रियंका पाण्डेय के गीत माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरवां जैसे गीत से माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इसके पहले आयोजक नागेश पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, उदय शंकर दुबे, मनोज तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, आशीष मिश्र, शशिकांत पाठक आदि ने गायकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राणा सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस बूथ का निर्माण कार्य शुरू होने से बाजारवासियों में खुशी 

Singer Ravindra Singh Jyoti

राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह सिप्पी, गायक अमित सागर, सिकन्दर, सत्यम मिश्र जैसे राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रमेश दुबे, समाजसेविका सुनीता दुबे, नीलेश कुमार, अशोक दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Singer Ravindra Singh Jyoti

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें