BREAKING

Jaunpur News: टेलर के बेटे ने रच दिया इतिहास... ऑफिसर बनकर बढ़ाया परिवार का मान | Naya Sabera Network

Jaunpur News: Tailor's son created history... increased the honor of the family by becoming an officer | Naya Sabera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विकल्प बहुत मिलेंगे मार्ग भटकाने के लिए, लेकिन संकल्प एक ही काफी है मंजिल तक जाने के लिए... आज के डिजिटल युग में अगर कोई लड़का या लड़की अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर रहे हैं तो उनके लिए यह पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती है। जहां एक वर्ग चाहे वह युवक हो या युवती सब भौकाल बनाने के लिए Reels, Shorts बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक वर्ग ऐसा भी है जो इस दुनिया से दूर है और यही वजह है कि जब वह सफल होता है तो उसकी सफलता शोर मचाने लगती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एक टेलर के बेटे ने। जी हां! जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र के पतहना गांव के मूल निवासी दयाराम टेलर के 26 वर्षीय बेटे संदीप ने अपने पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। 26 वर्ष की आयु में संदीप ऑफिसर बन गया। इससे न सिर्फ घर में बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोग संदीप को बधाई देने के लिए घर तक पहुंच जा रहे हैं। रिश्तेदार भी फोन करके बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसपी जौनपुर ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण | Naya Sabera Network

Jaunpur News: Tailor's son created history... increased the honor of the family by becoming an officer | Naya Sabera Network


हरियाणा बोर्ड से की पढ़ाई

गौरतलब हो कि पतहना गांव निवासी संदीप ने पहले प्रयास में बैकिंग परीक्षा पास की। संदीप के पिता दयाराम (टेलर) अपने परिवार को लेकर हरियाणा में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। अपने बच्चों को वहीं पर पढ़ा-लिखा रहे हैं। दयाराम के पुत्र संदीप ने 2017 में हरियाणा बोर्ड से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद उनके पिताजी ने उनकी इस कड़ी मेहनत को देखते हुए अच्छी शिक्षा के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से 2022 में बी.कॉम और 2024 में एमबीए की शिक्षा दिलाई। 2025 में प्रथम प्रयास में ही संदीप ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) इन मार्केटिंग में पंजाब नेशनल बैंक की परीक्षा को पास की। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। संदीप ने बातचीत के दौरान सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें