Jaunpur News: देश के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे डॉ. के कस्तूरीरंगन : अर्चना रानी | Naya Sabera Network
कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर में दी गई श्रद्धांजलि
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर में महान इसरो वैज्ञानिक पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. के कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अर्चना रानी ने कहा कि कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन देश के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे। 1994 से 2003 तक उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नेतृत्व किया। वे राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय और एनआईआईटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी रहे।
यह भी पढ़ें | UP News: बाइक ट्रैक्टर भिड़ंत में भतीजे की मौत, चाचा घायल | Naya Sabera Network
उन्होंने कहा कि वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक समय के कुलाधिपति थे और कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा के सदस्य (2003-09) और भारत के अब समाप्त हो चुके योजना आयोग के पूर्व सदस्य भी थे। वे अप्रैल 2004 से 2009 तक बैंगलोर में राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान के निदेशक भी रहे। भारत सरकार ने उन्हें तीन प्रमुख नागरिक पुरस्कारों पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
![]() |
विज्ञापन |