UP News: बाइक ट्रैक्टर भिड़ंत में भतीजे की मौत, चाचा घायल | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जालौन। नदीगांव थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल ट्रैक्टर भिड़ंत में बाइक सवार अधेड़ भतीजे की मौत हो गई व चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। बंगरा कन्हरी नहर रोड पर सोमवार देर रात तेज गति व लापरवाही से चल रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें प्रागीलाल धोबी उम्र लगभग 50 वर्ष व रामगोपाल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासीगण ग्राम करही थाना समथर जिला झांसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: भास्कर दुबे को मिली भाजपा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी | Naya Sabera Network
राहगीरों के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल प्रागीलाल को मृत घोषित कर दिया व रामगोपाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर किया गया है। बताया जाता है कि मृतक प्रागी लाल एवं घायल रामगोपाल आपस में चाचा भतीजे हैं जिसमें भतीजे की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर नदीगांव थाना पुलिस उप निरीक्षक सत्यदेव सिंह मय हमराही मौके पर पहुंच गए व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
|