Jaunpur News: जौनपुर की बेटी बनी IAS, आस्था ने हासिल किया 61वां रैंक | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के परिणाम घोषित हो गए। यूपीएससी सीएसई 2024 के टॉपर प्रयागराज के शक्ति दुबे बने हैं। वहीं दूसरे स्थान हर्षिता गोयल और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग हैं। इस परीक्षा में जौनपुर की बेटी ने भी बाजी मारी है। जौनपुर के कुशहां कनौरा डोभी की रहने वाले बृजेश कुमार सिंह की प्रतिभावान आस्था सिंह ने 61वां रैंक हासिल किया है। आस्था सिंह ने न सिर्फ अपने गांव का बल्कि जनपद का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।
यह भी पढ़ें | नया सबेरा डॉट कॉम की खबर का असर : कम्पोजिट विद्यालय में सफाई करने पहुंची सफाईकर्मियों की टीम | Naya Sabera Network
जानकारी मिलते ही गांव में खुशी की लहर
चंदवक क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेश सिंह की पुत्री आस्था सिंह का चयन आईएएस में होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे 61वीं रैंक प्राप्त हुई है।आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्माच्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है। उनकी मां शालिनी सिंह भी पीजी कॉलेज की छात्रा रही है।आस्था पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई की है। वह शुरू से ही मेधावी रही है। वर्तमान में हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस में चयन की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय में बैठक कर आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो . रमाशंकर सिंह, प्रो. रवींद्र कुमार सिंह, प्रो.अभिमन्यु यादव प्राचार्य कूबा महाविद्यालय आजमगढ़, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा क्षेत्र के डा. ए के सिंह ,डा. नरसिंह बहादुर सिंह, प्रधान संजय सिंह, राम दयाल सिंह सहित अन्य लोगों ने आस्था सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर के विशाल सिंह बनाए गए यूपी के नए सूचना निदेशक, एक क्लिक में जानिए सबकुछ | Naya Sabera Network
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम
अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। शक्ति दुबे की बात करें तो वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है। आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त हर्षिता गोयल ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. पारसनाथ तिवारी | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |