Mumbai News: महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. पारसनाथ तिवारी | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व हिंदीभाषी प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र राज्य प्रमुख डॉ पारसनाथ तिवारी के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक सांस्कृतिक व राजनैतिक क्षेत्र में उत्तम कार्य के लिये रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ रेकार्ड्स एंड ज्ञान उदय फाउंडेशन संस्था ने उन्हें पुणे के आचार्य अत्रे रंग मंदिर हाल में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा प्रेरणा सम्मेलन समारोह में भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री डॉ कमलकांत पेटकर के हाथों "महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार -2025 "प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राम जग यादव के रोम-रोम में भरा था समाज सेवा का भाव : कल्यान दास | Naya Sabera Network
संस्था के संस्थापक व प्रधान संपादक डॉ क्रांति महाजन, पुणे महाराष्ट्र निदेशक, आरटीबीआर डॉ सुनील साल्वे व पंजाब निदेशक तथा राष्ट्रीय परीक्षक डॉ गुरुतेज सिंह बरार ने उन्हें इस राष्ट्रीय अलंकरण से समारोहपूर्वक सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार कुणाल मालुसरे ने की।
विज्ञापन |