Jaunpur News: ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध अभियान जारी, 19 वाहनों का चालान, 12 सीज | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध अभियान के तहत सिपाह चौराहा, लाइन बाजार, शाही किला एवं ओलंदगंज आदि स्थानों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत सायं 6 बजे तक 19 वाहनों का चालान किया गया एवं 12 वाहनों को थानों में बन्द किया गया एवं अन्य 78 ई-रिक्शा चालकों चेतावनी दी गयी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 35 वर्षीय मजदूर की गई जान, घर पर मचा कोहराम | Naya Sabera Network
वाहन के समस्त प्रपत्रों को अपडेट करा लें वाहन चालक
अभियानात्मक कार्यवाही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर के नेतृत्व में यातायात निरीक्षक के साथ प्रवर्तन कार्यवाही किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही में प्रमोद कुमार, यात्री/माल कर अधिकारी, सुशील मिश्रा यातायात निरीक्षक, सुनील तिवारी, सहायक यातायात निरीक्षक एवं परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के अन्य कार्मिक शामिल थे। ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा चालकों से अपील किया कि वे वाहन के समस्त प्रपत्रों को अपडेट करा लें। वाहन स्वामी किसी भी स्थिति में अवयस्कों को ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति न दें।
![]() |
विज्ञापन |