Jaunpur News: कार्यकर्ताओं के सम्मान में सदैव खड़ा रहूंगा : डॉ. अजय कुमार सिंह | Naya Sabera Network

Jaunpur News: कार्यकर्ताओं के सम्मान में सदैव खड़ा रहूंगा : डॉ. अजय कुमार सिंह | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क.

Jaunpur News: मड़ियाहूं, जौनपुर। होली का पर्व आपसी सौहार्द भाईचारे का पर्व है। एक दूसरे से गले से गले मिलकर राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा में चलना चाहिए। प्रदेश संगठन ने जो भार मुझे दिया है निष्ठावान, कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर समाज के हर तपके को साथ लेकर मछलीशहर जिले में एक मजबूत संगठन खड़ा करने का प्रयास करूंगा। निष्ठावान, कर्मठ, कुशल कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। यह बातें बतौर और मुख्य अतिथि होली मिलन एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंहने ग्राम गौरा में पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित राजकृष्ण शर्मा के आवास पर कहा। इन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन ने जो भार मुझको सौंपा है। कार्यकर्ताओं के बल पर उसे मैपूरा करने का प्रयास करूंगा। बताओ और विशिष्ट अतिथि डॉ. आरबी चौहान, ब्रह्मदेव उपाध्याय, अशोक कुमार पांडे, प्रधानाचार्य राकेश कुमार शुक्ला, चंद्र प्रकाश सिंह, पप्पू स्कंद पटेल ने कहा कि डॉ. सिंह अपने अनुभव एवं दूरदर्शिता से तरास कर मछलीशहर में इतना मजबूत संगठन बनाएंगे जो एक किले की तरह होगा। 

होली मिलन भाईचारे का पर्व : सुशील कुमार उपाध्याय

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि होली मिलन भाईचारे का पर्व है। आपसी सौहार्द को बना करके हम लोगों को रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में नए जिलाध्यक्ष डॉ. सिंह के आ जाने से कार्यक्रम अति सुंदर हो गया है। मेरा विश्वास है कि डॉ. सिंह के अध्यक्ष बनने से संगठन काफी मजबूत हुआ है। कार्यकर्ताओं में नई धार देकर ऊर्जावान, निष्ठावान, मजबूत संगठन बनाने में कोई संदेह नहीं है। पूर्व में आयोजक राजकृष्ण शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर वाश्रित चिन्ह देकर स्वागत किया। इसी कड़ी में नए जिलाध्यक्ष का ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण पांडेय, इंद्रेश तिवारी, जगदीश चौहान, मनोज सरोज, आशीष, कन्हैया लाल पांडेय, बालकृष्ण शर्मा, संतोष दुबे आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें