UP News: ग्लास गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को एक ग्लास गोदाम में आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिरोजाबाद शहर के मीरा चौराहा लालऊ रोड स्थित ओसियन इंपैक्स ग्लास गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जानकारी होते ही गोदाम स्वामी विनोद चौहान मौके पर पहुंच गए।
इसे भी पढ़ें: Jaunpur News: ईद पर भाजपा जिला पंचायत कार्यालय पर स्टाल लगाकर बांटी गई सेवइयां | Naya Sabera Network
आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान होना बताया गया है। जबकि कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर फायर बिग्रेड टीम के साथ पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है। आग संभवतः शार्ट सर्किट से लगी है।
![]() |
Ad |