Jaunpur News : कुएं में मिली की महिला की लाश, क्षेत्र में सनसनी | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News : जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में बुधवार शाम 5 बजे पीपल के पेड़ के नीचे बने कुएं में महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शव को रखवाकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। आपको बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में बुधवार की शाम कुएं के समीप एक युवक को पेड़ के नीचे बने कुएं से दुर्गंध आने की आशंका हुई तो उसने पास जाकर देखा कि कुएं के अंदर एक लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद युवक ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस की दी।

Jaunpur News: Woman's body found in a well, sensation in the area | Naya Sabera Network

27 दिन से लापता था महिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि एक 27 दिन पूर्व 21 फरवरी को धौरईल गांव की 65 वर्षीय चंद्रावती देवी दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से अचानक कहीं चली गई थी। लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन के लिए सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी थी। 

इसे भी पढ़ें : Jaunpur News : मैं पहले भी कार्यकर्ता था और आगे भी कार्यकर्ता रहूंगा : डॉ. अजय सिंह

महिला की खराब चल रही थी तबीयत

कुएं में लाश मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वृद्ध महिला की पहचान चंद्रावती देवी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिन से चंद्रावती की तबीयत खराब चल रही थी जिससे उनका मानसिक संतुलन सही नहीं था। बुधवार शाम शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करा लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*ADMISSION OPEN :  KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Karmahi (Near Sevainala Bazar) Jaunpur | Naya Savera Network*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें