Jaunpur News : मड़हे में युवक ने युवती के साथ किया मुंह काला, FIR | Naya Sabera Network

विनय सिंह

Jaunpur News : चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने अपने मित्र के मड़हे में ले जाकर मंगलवार रात दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर हुए शोर सुनकर आसपास के महिलाओं के जाग जाने पर युवक व उसका मित्र फरार हो गया। भोर में किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

Jaunpur News: Young man misbehaved with a girl in a hut, FIR lodged

पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

एक गांव निवासी युवती की पढ़ाई के दौरान चंदवक निवासी आकाश सोनकर से मित्रता हो गई। दोनों अक्सर मिलते जुलते रहते थे। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। मंगलवार रात युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर चंदवक बाजार बुलाया। अगले दिन शादी करने की बात कहकर रात में उसे अपने मित्र के मड़हे में ले गया। रात में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर हुए शोर से आसपास की महिलाएं जग गई। इसी बीच मौका देखकर आरोपी व उसका मित्र फरार हो गया। भोर में किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jaunpur News : कुएं में मिली की महिला की लाश, क्षेत्र में सनसनी

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें