Jaunpur News : मैं पहले भी कार्यकर्ता था और आगे भी कार्यकर्ता रहूंगा : डॉ. अजय सिंह | Naya Sabera Network

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

अखिलेश श्रीवास्तव

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक पैलेस में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह का मछलीशहर मंडल में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा। कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। मैं कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि 2027 में हमें मछलीशहर जिले की चारों विधानसभा जीतना है आज से ही कार्यकर्ता लग जाएं। 

Jaunpur News : I was a worker before and will remain a worker in future too : Dr. Ajay Singh | Naya Sabera Network

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

स्वागत भाषण में पूर्व सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने उनके मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह को संगठन चलाने का अनुभव है सभी कार्यकर्ताओं को साथ-साथ लेकर चलेंगे। कार्यक्रम के बाद नगर में गिरीश नारायण शुक्ला के आवास पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मनोज जायसवाल, जयेश सिंह, राकेश कुमार जायसवाल, राजेश सिंह, मुकेश सिंह, बृजेश शुक्ला, अर्जुन विश्वकर्मा, अनुराग सिन्हा, अभिषेक सिंह, फहमी भाई, रामलखन मौर्या, डॉ. आरबी चौहान, सुनील मौर्य, जयानंद चौबे, राजन शुक्ला, विनय तिवारी, कृपाशंकर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष जायसवाल ने किया।

इसे भी पढ़ें : Jaunpur News : हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करें भाजपा मंडल अध्यक्ष : डॉ. अजय कुमार सिंह

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें