Jaunpur News : जौनपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार | Naya Sabera Network
Jaunpur News : पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने विभिन्न मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थाने में कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। बक्शा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में एसआई हृदयानंद मय हमराही कर्मचारीगण के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 49/25 धारा 376, 504, 506 भादवि व 67 आई.टी. एक्ट थाना बक्शा का आरोपी अभियुक्त रिंकू गौतम पुत्र विजय बहादुर निवासी मोलनापुर थाना सरायख्वाजा को मुखबीर की सूचना पर लखौवा बाजार से शनिवार को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चोरी की 3 बाइक के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर। मछलीशहर पुलिस ने 4 वांछित अभियुक्तों को चोरी की तीन बाइक और बाइक पार्ट्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि थानाध्यक्ष मछलीशहर त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में एसआई अरविंद यादव, शान मोहम्मद मयहमराह द्वारा शुक्रवार को दुधिया नाला बहद ग्राम कौरहा पुलिया बरईपार मछलीशहर रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान बरईपार की तरफ से 3 बाइक को रोकने का इशारा किया गया। संदिग्ध गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर दो बाइक पर बैठे चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम आदर्श यादव नि. शाहपुर थाना सिकरारा, शुभम खरवार निवासी ग्राम गोनापार थाना सिकरारा, सत्यम यादव निवासी शाहपुर थाना सिकरारा, नितीन यादव निवासी ग्राम ककोहिया थाना सिकरारा को एक मोटरसाइिकल संख्या यूपी 62 एआर 2025 जो थाना हाजा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 74/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित है। एक दूसरी बाइक केए 03 डब्यलू 4253 चोरी तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन यूपी 62 सीजेड 0755 तथा एक बोरी में बाइक के पुराने पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
एक वारंटी अभियुक्त को चंदवक पुलिस ने किया अरेस्ट
जौनपुर। चंदवक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह के निर्देश के क्रम में एसआई सीताराम मय हमराह के द्वारा मु.नं. 219/16 धारा 504, 419 भादवि न्यायिक एसीजेएम प्रथम रमेश विश्वकर्मा निवासी परसौडी थाना चन्दवक को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
जफराबाद पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार
जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने धारा 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस व 5(एल)/06 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय हमराह कर्मचारीगण के साथ वांछित अभियुक्त जोखू चौहान निवासी धनेजा थाना जफराबाद जनपद को मुखबीर खास की सूचना पर हौज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुंगरा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के निर्देश के क्रम में एसआई इन्द्रदेव सिंह मय हमराह के न्यायालय एसीजेएम 4 जौनपुर द्वारा जारी वारण्ट मु.नं. 1121/22 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना मुंगराबादशाहपुर जारी एनबीडब्लू से सम्बन्धित वारंटी, अभियुक्त रामनाथ निवासी रामपुर पलई का पूरा थाना मुंगराबादशाहपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर। बरसठी पुलिस ने धारा-78 (1), 75(1) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व में एसआई जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह के थाने से प्रस्थान कर विवेचना करते हुए नामजद अभियुक्त शिवम प्रजापति निवासी ग्राम सरसरा थाना बरसठी की तलाश में मियाचक तिराहे पर थे। इसी बीच मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त शिवम को ग्राम हसिया के नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

नेवढ़िया पुलिस ने पाक्सो एक्ट को वांछित को किया गिरफ्तार
जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस ने धारा 65(2), 352, 351(2) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्य़क्ष अमित कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गुरुवार को थाना क्षेत्र नेवढ़िया के ग्राम इटियावीर में घटित घृणित घटना में वांछित अभियुक्त चंद्रबली यादव निवासी ग्राम इटियावीर थाना नेवढ़िया की गिरफ्तारी के लिए थाना स्थानीय पर टीम बनायी गयी थी। शनिवार को थाना स्थानीय के एसआई महेशचन्द्र राव मय फोर्स द्वारा वांछित अभियुक्त चन्द्रबली को मुखबीर की सूचना पर परशुरामपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ने अपने बयान में जुर्म स्वीकार किया।
अवैध असलहा के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार
जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने लूट कारित करने वाले दो अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरों को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बताते हैं कि प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसआई अनिल कुमार यादव मय हमराह द्वारा शनिवार को कलीचाबाद व कबीर मठ, सिटी स्टेशन के पास हुए लूट के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 93/25 अंतर्गत धारा 309(4), 61(2), 317(2) बीएनएस व मु.अ.सं. 105/25, धारा-309(4), 61(2), 317(2) बी.एन.एस. 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ बड़का निवासी मसनपुर थाना बदलापुर, राजेश गौतम निवासी बरईया थाना सिंगरामऊ को मुखबीर खास की सूचना पर फूलपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के भेजा गया।
बदलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर। बदलापुर पुलिस ने धारा 303(20), 317(2) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के संचालन में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम के शनिवार को पंजीकृत मु.अ.सं. 74/25 धारा 303(20), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त आलोक मिश्रा निवासी खजुरन थाना बदलापुर को फत्तुपुर रेलवे क्रांसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
रामपुर पुलिस ने 7 लोगों को शांति भंग में किया अरेस्ट
जौनपुर। रामपुर थाने की पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सात लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक देवानन्द के मार्गदर्शन में एसआई हीरामणि दूबे मय हमराह व एसआई संतोष कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभय पक्षों के 7 अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत पुलिस में लेकर चालान संबंधित न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज दूबे निवासी पट्टी दूबान, सुशील कुमार दूबे निवासी पट्टी दूबान थाना रामपुर, दिलीप पटेल निवासी औरा यादवनगर थाना रामपुर, महेन्द्र यादव निवासी औरा यादवनगर थाना रामपुर, लालजी सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना रामपुर, पवन प्रजापति निवासी गोरापट्टी थाना रामपुर और दिनेश चौहान निवासी गोरापट्टी थाना रामपुर शामिल हैं।
गौराबादशाहपुर पुलिस ने आईटी के वांछित को किया गिरफ्तार
जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने धारा 64, 352, 351 (3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय के निर्देश के क्रम में विवेचक निरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह एसआई रामलाल व कोबरा के कर्मचारी गण हे.का. सुनील यादव व का. सुधीर साहू द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर चौकी धरसण्ड मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त अशर्फी लाल गुप्ता उर्फ बच्चा निवासी पचहटियां थाना लाइन बाजार को शनिवार को पुलिस हिरासत में लिया गया।
गौराबादशाहपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचन्द पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में एसआई प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा शनिवार को ग्राम न्यायालय केराकत द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू से संबंधित मुकदमा नं. 493/20 धारा 323, 504, 427 भादवि थाना गौराबादशाहपुर के क्रम में थाना स्थानीय के दो वारण्टी शिवप्रसाद, मनीष निवासी गण ग्राम बगथरी थाना गौराबादशाहपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
वारंटी को लाइन बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में एसआई ईशचन्द यादव मय हमराह पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त दिलशाद अहमद निवासी रशीदाबाद थाना लाइन बाजार संबंधित एसटीनं. 467, 2022 धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि थाना लाइन बाजार कहकशा बनाम दिलशाद में न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.) न्यू कोर्ट ता. पेशी 18.04.25 को इसके घर से गिरफ्तार किया गया।
जलालपुर पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार
जौनपुर। जलालपुर थाने की पुलिस ने धारा 64/115(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में एसआई अभिमन्यू राय मय हमराह कर्मचारीगण के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर जलालपुर चौराहे के पास से मु.अ.सं. 82/25 धारा 64/115(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप सिंह उर्फ पुपई निवासी नेवादा थाना जलालपुर को गिरफ्तार किया गया।
महाराजगंज पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
जौनपुर। महराजगंज पुलिस ने वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश के क्रम में एसआई मो. शहनबाज सिद्दिकी मय हमराह के न्यायालय किशोर बोर्ड द्वारा जारी वारण्ट अ.सं. 282/2013 धारा 323, 504, 304 भादवि थाना महराजगंज जारी एनबीडब्लू से संबंधित वारंटी, अभियुक्त बलराम हरिजन निवासी बसहरा कला थाना महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
महाराजगंज पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर। महराजगंज पुलिस ने धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को निवारक कार्यवाही के अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में चालान कर दिया। बताते हैं कि प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शनिवार को एसआई शिवानन्द वर्मा मय पुलिस बल के मु.अ.सं. 35/25 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त लालवहादुर उर्फ पिन्टू निवासी ग्राम मानापुर कटरा थाना महराजगंज को अन्तर्गत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया।
इसे भी पढ़ें
विज्ञापन |