National: राजगढ़ में गैस सिलेंडर से निकली आग से महिला झुलसी, मौत | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
राजगढ़। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोकमपुरा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली आग से 35 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गई, जिसकी खिलचीपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
इसे भी पढ़ें: UP News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर और द्वितीय तल के चित्र जारी | Naya Sabera Network
पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम मोकमपुरा निवासी 35 वर्षीय गायत्रीबाई घर में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर से निकली आग महिला के कपड़ो में लग गई। परिवार के सदस्यों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रुप से झुलस गई, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या में यह घटना दुर्घटनावश मानी जा रही है फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
![]() |
विज्ञापन |