Jaunpur News : 56.50 लाख से अधिक लाभार्थियों को आवास की सुविधा | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News : मंत्री नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत विभाग एके शर्मा ने शासन की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन तथा मुख्यमंत्री के मिशन को, शासन की नीतियों को बताते हुए शासन द्वारा संचालित गरीब कल्याण, कृषि विकास, कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट, नगरीय विकास, उर्जा, निवेश, चिकित्सा स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश के 15 करोड़ निर्धनों को प्रतिमाह निःशुल्क अनाज दिया जा रहा है। 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, 9 करोड़ लाभार्थियों को चिकित्सा सुरक्षा कवच, 56.50 लाख से अधिक लाभार्थियों को आवास की सुविधा दी जा रही है। कानून व्यवस्था के अन्तर्गत अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। साइबर सेल की स्थापना, थानों में सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन, स्मार्ट सिटी योजना, ऊर्जा के क्षेत्रों विद्युतीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। मंत्री ने विगत 10 वर्षों में केन्द्र सरकार तथा 8 वर्षों में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं प्रशासन की नीति तथा उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।