Jaunpur News : आपसी सौहार्द एवं भाईचारा का त्यौहार है होली मिलन : सुभाष चंद्र | Naya Sabera Network
यादव महासभा होली मिलन एवं सम्मान समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल
अब्दुल हक अंसारी
केराकत, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर होटल जेएमएस ग्रैंड केशवपुर में होली मिलन समारोह संयोजक पूर्व पीसीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि दीवनी बार एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि होली मिलन समारोह से आपसी सौहार्द, भाई चारा व प्रेम की भावना जागृत होती है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के समीर पहलवान को अतुल ने दिखाया आसमान
होली में भुला दिए जाते हैं सारे मतभेद : अरविंद
विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक यादव महासभा फतेहपुर से चौधरी राजेश यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ केतकी सिंह, बदलापुर तहसील के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक मानवेंद्र, सुमन पीजी कॉलेज की प्रबंधक एवं सपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमन यादव, ब्लॉक प्रमुख धर्मापुर विमलेश यादव, समाजसेवी देवेंद्र यादव महाराष्ट्र, वासुदेव फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अरविंद कुमार यादव आदि ने कहा कि होली पर्व ऐसा खुशियों का पर्व है, जिसमें सारे मतभेद भुला दिये जाते हैं। लोग सभी गम भुलाकर एक दूसरे को गले लगते हैं।
इसे भी पढ़ें : त्रिलोचन महादेव में पूर्व क्रिकेटर विनोद काम्बली का स्वागत
गायक सुरेश ने प्रस्तुत की श्री कृष्ण वंदना
आए हुए अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। गायक सुरेश यादव द्वारा श्री कृष्ण वंदना प्रस्तुत किया गया। मंचासीन अतिथियों को बैच अलंकरण एवं माल्यार्पण श्री कृष्ण जी की पट्टिका पहना कर एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। जिला संयोजक डॉ. राजपति यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। पुरानी संस्कृति एवं परंपरा को जीवंतर रखते हुए फगुआ ढोल मजीरे के साथ पारंपरिक गीत आज अवध में होली रे रसिया सुरेश चंद्र यादव ने प्रस्तुत किया। अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली गई।
इसे भी पढ़ें : देश के युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं भगत सिंह : धनंजय सिंह
सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग
विशिष्ट अतिथि चौधरी राजेश यादव ने होली की शुभकामना देते हुए जातिगत जनगणना एवं सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग उठाई। राजदेव यादव ने कहा की आज की हमारी युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है। इसमें लगाम लगाया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार यादव अंधविश्वास पाखंड से समाज दूरी बनाए रखने पर बल दिया। पूर्व सीएमओ सोनभद्र डॉ. राम अवध यादव ने कहा कि होली एक पर्व ही नहीं बल्कि एक उत्सव है इस तरह के आयोजन का उद्देश्य आपसी सौहार्द एवं भाईचारा को बढ़ावा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है यूपी: योगी
पुलिस परीक्षा, शिक्षक पदों पर भर्ती हुए अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर लाल प्रताप यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, संरक्षक राजदेव यादव, समर बहादुर यादव एडवोकेट, बीआर यादव एडवोकेट, जियाराम यादव, लाल बहादुर यादव, दिनेश यादव, मान सिंह यादव एवं डा. नरेन्द्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। पुलिस परीक्षा एवं बिहार में शिक्षक पद पर भर्ती हुए अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें अमित कुमार यादव अनुराग यादव, रवि यादव, शशिकांत यादव, अजय कुमार यादव सूरज, सौरभ, मानसिंह यादव, सतीश चंद्र यादव, शिवम यादव, मुलकेश यादव, रवि प्रकाश यादव को श्री कृष्णा पट्टिका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : ग्राम प्रधान ने किया दीपिका विश्वकर्मा को सम्मानित
दहेज रहित विवाह करें लोग : अब्दुल हक अंसारी
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने सम्बोधन में यादव समाज के लोगों से दहेज रहित विवाह करने पर जोर दिया। साथ ही गरीब बेटियों की शादी भी कराने हेतु यादव महासंघ से आगे आने की अपील की। संचालन प्रदेश संयोजक लालजी यादव व विक्रम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक जेएमएस ग्रुप के चेयरमैन जीतेन्द्र यादव व महामंत्री राम प्रकाश यादव ने आए हुए का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
![]() |
विज्ञापन |