Mumbai News : कार्तिक आर्यन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, बड़ी फिल्म की मन्नत पूरी होने पर टेका माथा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। कार्तिक आर्यन इस समय करण जौहर की अपकमिंग फिल्म के लिए मिले ऑफर की वजह से सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं वह मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं यह चर्चा भी हो रही है। इसके अलावा बीते साल उन्होंने भूलभुलैया 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया और अब कार्तिक आर्यन पर लगा फ्लॉप फिल्में देने का दाग भी धुल गया है। कार्तिक आर्यन नए साल की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेक कर करते हुए नजर आए हैं।
कार्तिक आर्यन ने 1 जनवरी 2025 को बुधवार के दिन मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणेश भगवान से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडियाकर्मी उनका वीडियो बनाते हुए नजर आए। वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर एंट्री करते हुए और मंदिर से बाहर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने लाल रंग के शर्ट पहनी हुई थी और पीले रंग का दुपट्टा उनके कंधे पर नजर आ रहा है। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया था।




%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
