UP News : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी,पांच घायल | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बलिया। जिले के ख़ेजुरी क्षेत्र में मंगलवार की मध्य रात्रि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। घटना में चार महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है।



