Jaunpur News : फैमिली आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर डीएम खफा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रट सभागार में फैमिली आईडी के प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में फैमिली आईडी बनाने के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अपेक्षित सुधार लायें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। फैमिली आईडी कार्यक्रम के लिए जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त योजनाओं का पर्यवेक्षण करते हुए निकाय स्तर के नामित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।![]() |
| Ad |


