BREAKING

Jaunpur News : ममता एवं मानवता की प्रतिमूर्ति लालती देवी | Naya Savera Network





नया सवेरा नेटवर्क

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

सिकरारा, जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता व पूर्व विधायक राजदेव सिंह की पत्नी लालती देवी की 22वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव बंसफा में सादगी के साथ मनाई गई। मां लालती देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारियों के साथ आम जनमानस का दिनभर तांता लगा रहा। बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री जमा खान ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह उदारता, सादगी, परिश्रम और जीवन के उच्च मूल्यों की प्रतिमान थीं। उनके अंदर ममता व मानवता सारे गुण विद्यमान थे। उन्होंने कहा कि मां त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती हैं, वह अपने बच्चे की कुशलता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्पर रहती है। मिर्जापुर के विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने कहा कि उन्होंने सदैव गरीब, असहायों की भलाई के लिए कार्य किया। विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि मां का प्रेम निःस्वार्थ होता है पुत्रों की सेवा करते हुए वह कभी नहीं सोचती कि उसके उपकारों का प्रतिफल मिलेगा। फैजाबाद के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि स्वर्गीया लालती देवी में एक आदर्श मां के सारे गुणों का समावेश था। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह व पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, विनय सिंह, राहुल सिंह, वंशराज सिंह, संदीप सिंह, अरविंद सिंह मखडू, डा. तेज सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. विनोद कनौजिया, व्यापारी नेता इंदू सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल,  शिक्षक नेता रमेश सिंह, अमित सिंह, ओम प्रकाश सिंह प्रतिनिधि, जितेंद्र सिंह दादा, दिनेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, बमभोले सिंह, पंकज सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं मां की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने सुबह जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। घर पर एक दिन पूर्व शुरू हुए श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन के पश्चात हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें