BREAKING

Jaunpur News : गरीबों असहायों की सहायता पुनीत कार्य : कपिलमुनि | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका प्रांगण में नव वर्ष के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के असहाय लोगों को शीतलहर एवं ठंड के दृष्टिगत कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी एवं पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि द्वारा गरीब असहाय व्यक्तियों को कम्बल प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि ने कहा कि गरीबों, असहायों की सहायता तथा उनकी मदद बहुत ही पुनीत कार्य है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी एवं वार्ड सभासदों द्वारा भी कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम में अवर अभियंता जल शिवानन्द वास्को, अवर अभियंता सिविल प्रशांत राय, कर अधीक्षक अवधेश सिंह, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला वार्डों के सम्मानित सभासदगण, नगर पालिका के कर्मचारीगण तथा बड़ी सख्या में वार्डों से आए नागरिक भी उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें