BREAKING

Jaunpur News : नव वर्ष पर चौकियां धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नये साल के पहले दिन मां शीतला चौकियां धाम में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। माता रानी के जयकारे से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूरदराज से आये दर्शनार्थी माला, फूल, नारियल, चुनरी, प्रसाद आदि चढ़ावा लेकर भोर से ही माता रानी के दर्शन पूजन करने को कतार में लगे हुये थे। भक्तजन लाइन में खड़े होकर माता रानी के दर्शन पूजन करते नज़र आये। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं काली माता मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ नजर आयी। देर शाम तक भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन करने के लिए उमड़ी रही। इधर नगर के दक्षिणी छोर पर स्थित मैहर देवी मां शारदा शक्तिपीठ में 2025 के आगमन पर प्रातः काल से ही लोग मइया के दर्शन करने आये। श्रद्धालुओं द्वारा नये वर्ष में मां शारदा रानी एवं देव विग्रहों का दर्शन पूजन किया गया। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं वर्ष भर स्वस्थ रहने की कामना की। माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें