Jaunpur News : रामकेल उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मनुष्य के मरने के बाद भी उसके द्वारा किए गए अच्छे काम हमेशा याद किए जाते हैं। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित रमनीपुर गांव में आयोजित स्वर्गीय रामकेल उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर जब उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया तो उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। रेलवे सुरक्षा बल में लंबे अरसे तक इंस्पेक्टर रहे रामकेल उपाध्याय रिटायर होकर जब गांव आए तो वह पूरी तरह समाज से जुड़ गए थे। प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कपिल पंडित, मुकुंदधर तिवारी, दयाराम उपाध्याय, कैलाशनाथ पांडे सरपंच, माता प्रसाद तिवारी, समाजसेवी डीएस तिवारी, रामप्यारे उपाध्याय , राजू उपाध्याय, मंदोसर तिवारी, रवींद्र उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय प्रमोद कुमार पांडे, अशोक कुमार पांडे, इंद्रजीत यादव ठेकेदार,केसरी नाथ तिवारी, राजकुमार तिवारी, लाल बहादुर तिवारी आदि का समावेश रहा। स्वर्गीय उपाध्याय के सुपुत्र हरिश्चंद्र उपाध्याय, दिनेश चंद्र उपाध्याय, पत्रकार राजेंद्र उपाध्याय ,डॉ विनोद उपाध्याय, एडवोकेट अशोक उपाध्याय तथा प्रवेश उपाध्याय ने आए हुए समस्त लोगों का अंगवस्त्रम द्वारा सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। 50 जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।





