Jaunpur News : नए साल के पहले दिन चौकियां धाम में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब | Naya Savera Network
- हजारों लोगों को दर्शन करा दिए आप घर बैठे
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में नए साल के पहले दिन भक्तों का उमड़ा जन सैलाब। प्रातः काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मातारानी जी का भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया। हवन पूजन मातारानी जी के जयजयकारे से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं दूर दराज से आए दर्शनार्थी माला फूल नारियल चुनरी प्रसाद चढ़ावा लेकर नव वर्ष की शुरुवात करने के लिए भोर से ही मातारानी जी के दर्शन पूजन करने कतार में लगे हुए थे।भक्तजन बारी बारी से लाइन में खड़े होकर मातारानी जी के दर्शन पूजन करते हुए नज़र आए। वही मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरवनाथ, काली माता मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ दर्शन पूजन करते हुए नज़र आई। देर शाम तक भक्तों की भरी भीड़ धाम दर्शन पूजन करने के लिए उमड़ी रही।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)
.jpg)



