Jaunpur News : अघोरेश्वर परिवार ने तमाम जरूरतमन्दों को दिया कम्बल | Naya Savera Network
जौनपुर। परमपूज्य पीठाधीश्वर श्री सिद्धार्थ गौतम रामजी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से विगत वर्षों की भांति 19 सूत्रीय कार्यक्रमों में से एक कंबल वितरण का कार्यक्रम रविवार को सन जॉन्स स्कूल जगदीश पट्टी में किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम अघोरेश्वर अवधूत भगवान रामजी एवं परमपूज्य श्री सिद्धार्थ गौतम रामजी के चित्र पर माल्यार्पण करके पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात उप प्रबंधक महेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सबका माल्यार्पण करके स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर अशोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, सीओ राकेश सिंह, पूर्व एसएसपी राममोहन सिंह, परमेंदर सिंह आदि रहे। दिवाकर मिश्रा, संयुक्त मंत्री विशाल सिंह, सच्चिदानंद सिंह आदि ने अपनी संस्था के 19 सूत्रीय कार्यक्रम एवं कीनाराम जी के जीवन आदर्शों के बारे में प्रकाश डाला। तत्पश्चात कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीं कुण्ड स्थल वाराणसी के राजेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में अघोरपीठ आश्रम से सुनील सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अवधेश तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, संजय सिंह, डॉ विनोद सिंह, पिंटू यादव, अश्विनी श्रीवास्तव, अघोर शोध एवं सेवा संस्थान जौनपुर के व्यवस्थापक राय साहब सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में हरिशंकर पुजारी अघोरपीठ आश्रम जौनपुर को सम्मानित भी किया गया। अंत में आभार ज्ञापन सन जान्स पब्लिक स्कूल की प्रबंधक घनश्याम सिंह ने किया।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News