Jaunpur News : सरायख्वाजा पुलिस ने फिरौती व हत्या के वांछित को किया गिरफ्तार | Naya Savera Network
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के निर्देशन में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धारा 137(2) बी.एन.एस. तरमीमी धारा- 103(1), 61(2), 140(2) में साक्ष्य संकलन एवं सुसंगत मोबाइल नम्बरों के सीडीआर के अवलोकन व सर्विलांस सेल के सहयोग से की गयी तफ्तीश से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक आदर्श सिंह के पिता अरुणेन्द्र सिंह से फिरौती हेतु रकम दिये जाने हेतु जिस मो.नं. 7696169749 का प्रयोग कर 30 सितम्बर 2024 को मैसेज भेजा गया था, उस सिम को रवि प्रजापति पुत्र त्रिभुवन प्रजापति निवासी ग्राम मल्हनी थाना सरायख्वाजा मो.नं. 6359978074 तथा उसके दोस्तों द्वारा मुम्बई में 29 सितम्बर 2024 को तिलक नगर टर्मिनल ब्रिज के नीचे बैठकर गांजा पी रहे अरविन्द चौहान पुत्र मेवा लाल चौहान निवासी ग्राम मथुरा पोस्ट लल्ही थाना खैरीघाट जनपद बहराइच से सिम रिचार्ज कराने के बहाने सिम ले लिया गया था। इसी दौरान वहां पुलिस के आ जाने पर वे लोग सिम लेकर वहाँ से भाग गये थे।
बताया गया कि उक्त लोगों द्वारा 30 सितम्बर 2024 को आईटेल कम्पनी का मोबाइल खरीदा गया था। अरविन्द चौहान से छीना हुआ। सिम रिचार्ज कराकर उक्त मोबाइल में लगाकर आदर्श सिंह के पिता के मोबाइल पर आदर्श सिंह को मुक्त करने के बदले फिरौती की रकम के लिये मैसेज किया गया। फिरौती की रकम न मिलने से साजिश कर आदर्श सिंह की हत्या करने के लिये उसे नहर में डलवा दिया गया। तमामी विवेचना से अभियोग उपरोक्त की घटना कारित करने में अभियुक्त रवि प्रजापति पुत्र त्रिभुवन प्रजापति निवासी ग्राम मल्हनी थाना सरायख्वाजा के संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाये गये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, हे0का0 अऩिल सिंह प्रथम एवं का0 आशुतोष तिवारी शामिल रहे।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News