Jaunpur News : लायन्स क्लब जौनपुर रॉयल शोभायात्रा का किया स्वागत | Naya Savera Network
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने श्री श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में निकली श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा का अभिनन्दन किया। यह आयोजन नगर के हरलालका रोड पर किया गया जहां क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अन्य ने श्री श्याम प्रभु को माल्यार्पण करके शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा करते हुए सभी को जल वितरित किया।
क्लब द्वारा शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा व जलपान से किया गया जहां मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संजय केडिया ने क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर को जय श्री श्याम नाम का अंगवस्त्रम पहनाकर उनका सम्मान किया। वहीं विशेष रूप से उपस्थित लायंस इन्टरनेशनल के गैट एरिया लीडर एवं जनपद के ख्यातिलब्ध चिकित्सक तथा यंस क्लब के पूर्व गवर्नर डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार से समाज की सेवा सराहनीय है। शोभायात्रा में शामिल लोगों में शुद्ध जल का वितरण पुनीत कार्य है।
इस अवसर पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 के डिप्टी गवर्नर मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर श्रीवास्तव, प्रदीप प्रधान, ईशांक गुप्ता, अमित गुप्ता, आदित्य साहू, ज्ञानेंद्र साहू, योगेश साहू, विष्णु सहाय एडवोकेट, शशांक सिंह, राज केशरी, प्रदीप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News