BREAKING

Jaunpur News : चन्द्रकला फिलिंग स्टेशन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेतासराय व आजमगढ़ के बीच खेला गया | Naya Savera Network

जौनपुर। चंद्रकला फिलिंग स्टेशन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेतासराय और आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें खेतासराय की टीम ने आजमगढ़ की टीम को हराकर विजेता पुरस्कार अपने नाम कर लिया जिसका प्रथम पुरस्कार एक-एक फर्राटा पंखा विजेता टीम को दिया गया। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को एक कूलर और उपविजेता टीम आजमगढ़ को भी सेकेण्ड उपहार अमित सिंह प्रधानाचार्य जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरगूपुर कला ने दिया। पुरस्कार वितरण पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव को दिया जाना था परंतु उनकी अनुपस्थिति में अमित सिंह प्रधानाचार्य ने दिया।
इस अवसर पर राम प्रज्वलित यादव, कर्मराज यादव, उदयराज यादव, हौसिला प्रसाद यादव, डॉ रामचंद्र यादव, राहुल यादव, रोहित यादव, संदीप यादव, सूरज यादव, सचिन यादव, साहिल यादव, दानपति वर्मा, राकेश यादव, अविनाश तिवारी, मोहम्मद अबरार, प्रधान राम सकल वर्मा, ठाकुर प्रसाद यादव, रमेश यादव, रामू यादव, सत्यम गुप्ता, जुबेर अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें