BREAKING

Jaunpur News : विभिन्न मामलों में 6 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे | Naya Savera Network

जौनपुर। एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की टीम ने अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया।
रामपुर थाने के एसआई संतोष कुमार सिंह की टीम ने चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 259/24 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अंकित गौतम उर्फ अनिकेत गौतम निवासी सहादतपुर थाना रामपुर को बरसठी तिराहा रामपुर से गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में सिंगरामऊ थाने के एसआई रामसेवक यादव की टीम ने एक वांछित अभियुक्त शिवकुमार ग्राम जमऊपट्टी थाना सिंगरामऊ सम्बन्धित मु.अ.स. 131/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस को इनामीपुर बछाडी मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में खेतासराय के एसआई मो. तारिक अंसारी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 250/2024 धारा 305(1) बीएनएस थाना खेतासराय का सफल अनावरण करते हुये चोरी गयी मोबाइल के साथ अभियुक्त अब्दुल्ला निवासी ढ़ढ़वारा कला थाना शाहगंज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुये अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
इसी क्रम में थाना लाइनबाजार के एसआई सुरेश कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त लालचन्द निवासी कुद्दूपुर थाना लाइन बाजार सम्बंधित मु.अ.सं. 540/24 धारा 80(2)/85/238 बीएनएस व¾ डी0पी0 एक्ट थाना लाइन बाजार को अम्बेडकर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
थाना बक्सा के एसआई अटल बिहारी मिश्र की टीम ने मु.अ.सं. 347/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस के वांछित अभियुक्त पवन जायसवाल निवासी मोहल्ला शादीगंज कस्बा मछलीशहर थाना मछलीशहर को मुखबीर की सूचना पर लखनीपुर मोड़ हाइवे थाना बक्सा से गिरफ्तार कर लिया।
सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत 509/2024 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अभिमन्यू निवासी खम्हौरा थाना सरायख्वाजा को ग्राम खम्हौरा से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की बकरी बरामद की गई।

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें