Jaunpur News : मार्डन विंग्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध | Naya Savera Network
विनय सिंह
चंदवक, जौनपुर। मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल कोपा में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव की थीम थी कुंभ। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डा. विजय कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री शिक्षक संघ, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग एवं मुख्य अनुशास्ता टीडी कॉलेज, विशिष्ट अतिथि डॉ. राहुल सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, डॉ. शैलेंद्र सिंह महामंत्री शिक्षक संघ, डॉ. राकेश सिंह पूर्व समन्वयक एवं डॉ. राजबहादुर यादव समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं डॉ. प्रवीण कुमार सिंह बीएड विभाग बदलापुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि जौनपुर, गाजीपुर एवं वाराणसी सीमा पर अवस्थित यह विद्यालय इस क्षेत्र के बच्चों की अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यह जनपद के पूर्वांचल में शिक्षा की अलख जगाएगा। विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, विशिष्ट कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की।





