BREAKING

Jaunpur News : असहायों की मदद पुनीत कार्य : दुर्गेश सिंह | Naya Savera Network

500 लोगों को वितरित किया गया कंबल
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर।
देवदूत हेल्पिंग हैंड्स द्वारा असहायों गरीब, जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर उनको ठंड से बचाने के लिए सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव, फुलेश में बुधवार कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 500 असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने कहा कि गरीब और बेसहारा की मदद करना समाज का दायित्व है इससे पुण्य अर्जित होता है। इस तरह के प्रयास से समाज में भाईचारे और मानवता को बढ़ावा मिलता है। हमारी यह संस्था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करने के अग्रणी भूमिका निभाती है यह कार्य विगत 5-6 वर्षों से करते चले आ रहे है और आगे भी अनवरत चलता ही रहेगा। इस दौरान 500 जरूरमंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया। वहीं कम्बल वितिरत कार्यक्रम में दूर-दराज से आये लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी। इस अवसर दौरान सत्या सिंह, मनोज सिंह, रमेश सिंह, रामा, एडवोकेट बलवंत सिंह, संदीप बिंद, विकास यादव, हरेंद्र यादव, गौरव पाण्डेय, नारायण सिंह व नेहा सिंह मौजूद रही। संचालन कर रहे प्रधानाचार्य विनोद यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम और व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें