BREAKING

Jaunpur News : जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 14 को | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला क्रीडा अधिकारी डा0 अतुल सिन्हा ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 दिसम्बर तक आगरा में किया जा रहा है।

उक्त के क्रम में जनपद की जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 14 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ी ही 16 दिसम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स जो डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा वाराणसी में प्रातः 9.30 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी।
डा. सिन्हा ने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो आगरा में आयोजित हो रही है, में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें