Jaunpur News : भारतीय किसान यूनियन की जंघई में हुई पंचायत | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज, जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन की एक किसान पंचायत जंघई कार्यालय पर हुई जहां प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने जंघई क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और किसानों से वार्ता कर एक 5 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया, जिसे जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव की अध्यक्षता में जंघई में एक किसान पंचायत हुई जिसमें अगल-बगल से जुटे किसानों के साथ चर्चा की गई जिसमें सभी समस्याओं को उठाने की बात की गयी जिसमें जंघई-मछलीशहर मार्ग पर फाटक बंद होने से जाम की समस्या, किसानों को डीएपी खाद न मिलना, जंघई बाजार में जाम लगना, जंघई नागरिक इंटर कालेज की जमीन पर प्रबंधक द्वारा अवैध मैरिज हॉल का निर्माण और जंघई स्टेशन पर शुलभ शौचालय की अनुपलब्धता शामिल किया गया। इन समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी द्वारा मांग पत्र दिया जाएगा। इस किसान पंचायत में प्रेमराज मिश्रा, कोमल यादव शिव कुमार सिंह, राम चरण निषाद, रोहित पटेल उपस्थित रहे और अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें