Jaunpur News : थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर पर गिरी गाज | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने जनपद के 8 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला करते हुए लंबी जद्दोजहद के बाद थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं लगातार शिकायतों के चलते थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके चौबे को भी पुलिस लाइन में भेज दिया है। इस फेरबदल में प्रभारी निरीक्षक केराकत सतीश कुमार सिंह लाइन बाजार के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। सरायपोख्ता चौकी का प्रभार देख रहे फूलचंद पांडेय को गौराबादशाहपुर का नया थानेदार बनाया गया है। अवनीश राय मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक केराकत बनाए गये हैं। मनोज कुमार सिंह को सरायख्वाजा से सरपतहां भेजा गया है। उदय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष बक्शा से जन सूचना सेल तथा प्रदीप कुमार सिंह चौकी पुरानी बाजार से थानाध्यक्ष बक्शा बनाया गया है।