#VaranasiNews: बीएचयू में छात्रों का धरना छठे दिन भी जारी, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की काशी इकाई द्वारा 19 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय पर छठे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलनरत छात्रों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एबीवीपी के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि धरने को 5 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
छात्रों ने पूरे विश्वविद्यालय में काली पट्टी बांधकर अपने विरोध को प्रकट किया। इकाई मंत्री भाष्करादित्य त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन के छठे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो 25 तारीख को आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। धरने में प्रमुख रूप से इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय, मंत्री भाष्करादित्य त्रिपाठी, प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह, पल्लव, ओंकार, अनुज, अश्विनी, नंदा राय, मदन, आशीर्वाद, गजेंद्र, कृष्णा, नेहा, शिव शंकर, यशवर्धन, गौरव, केशरी, दिव्यांशु, यश, अमित दुबे, और पीयूष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |

