#VaranasiNews: अपर पुलिस आयुक्त ने धनतेरस व दीपावली पर्व के लिए दुकानों का निरीक्षण, दिए सुरक्षा निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट वाराणसी, डॉ. एस चन्नप्पा ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के साथ चेतगंज, चौक, और दशाश्वमेध थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान पटाखों की दुकानों के प्रपत्रों और भंडारण की स्थिति का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान, अपर पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों को आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। पटाखों के भंडारण के नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक प्रपत्रों की जांच की गई, ताकि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन न हो। सुरक्षा के इस अभियान का उद्देश्य दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव करना और पटाखों के सही तरीके से बिक्री और भंडारण सुनिश्चित करना है।
![]() |
| Ad |


