BREAKING

#JaunpurNews : धनुष पर बाण चढ़ाते ही दूर हुआ संसय, दर्शकों के जयघोष से गूंजा पांडाल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के अभिनेताओं के द्वारा बुधवार की रात धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर का बेहतरीन मंचन किया गया। देवी सीता के द्वारा प्रभु को जयमाल पहनाते ही दर्शक जयघोष करने लगे। वहीं सभा में क्रोधित परशुराम को देख दर्शक सहम उठे।

महाराज विदेह जनक के दरबार में भगवान राम के द्वारा धनुष उठाते ही महिलाएं मंगल गीत गाने लगी। क्रोधित परशुराम को दरबार में पहुंचते देख दर्शक भी सहय गये। लक्ष्मण के तीखे बचन और राम के अनुराग को देख परशुराम का क्रोध और बढ़ने लगा। जब उन्हें आभास हुआ कि यह तो नारायण है। तो उन्होंने भगवान से कहा कि अभी भी मेरा संदेह मिट नहीं रहा है। यह मेरा धनुष भगवान विष्णु ने मेरे पितामह महर्षि रिचीक के पास धरोहर के रूप में रखा था। यदि आप इस पर बाण चढ़ा दो तो मैं आपके असली रूप को पहचान जाऊंगा। 

उनकी आज्ञा मान भगवान राम ने धनुष को प्रणाम कर उस प्रत्यंचा चढ़ा दिया। भगवान ने कहा हे ऋषिवर यह दिव्य वैष्णो बाण कभी खाली नहीं जाता। इससे मैं आपका संहार इसलिए नहीं कर सकता कि पहला तो आप ब्राह्मण हैं,दूसरे गुरु विश्वामित्र की बहन के पौत्र हैं। इससे या तो आपके मन की गति से सर्वत्र आने जाने की शक्ति को या फिर आपके संपूर्ण तपोबल को दोनों में से एक को नष्ट करना पड़ेगा। परशुराम ने कहा हे जगदीश्वर मैंने पूरी धरा को अपने गुरु कश्यप को दान कर दिया था। तब से मैं पृथ्वी पर विश्राम नहीं करता। रात को महेंद्र पर्वत पर पहुंच जाता हूं। इस लिए प्रभु आप मेरी मन की गति को नहीं, हमारे पूण्य को बाण से नष्ट कर दीजिए। इसके साथ ही मेरे क्रोध और अहंकार का भी नाश हो जायेगा। भगवान राम के द्वारा बाण छोड़ते ही दर्शक जयघोष करने लगे। बद्री प्रसाद पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय, मुन्ना पाण्डेय, अवधेश सिंह,सांवले शर्मा,राजू सिंह आदि मौजूद रहे। रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता व प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाण्डेय बड़कऊ ने फीता काटकर किया। संचालन संगम पाण्डेय ने किया।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें